असफल विद्यार्थियों को पीयू ने दिया एक और मौका

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने  स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष 2020 के परिणाम में जो छात्रा अनुत्तीर्ण हो गए थे,उन्हें पुन: मुख्य परीक्षा 2022 में बैक पेपर/भूतपूर्व छात्र के रूप में परीक्षा में सम्मिलित होने का एक अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है|

देश की उपासना न्यूज़

जौनपुर/शाहगंज

पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष 2020 के परिणाम में जो छात्रा अनुत्तीर्ण हो गए थे, उन्हें परीक्षा समिति ने 8 फरवरी को हुई बैठक में छात्र हित के दृष्टिगत पुन: मुख्य परीक्षा 2022 में बैक पेपर/भूतपूर्व छात्र के रूप में परीक्षा में सम्मिलित होने का एक अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि ऐसे छात्र आज से 3 मार्च तक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं और संबंधित महाविद्यालय फार्म सत्यापित कर बैक पेपर/भूतपूर्व की निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने के उपरांत 4 मार्च को परीक्षा विभाग में फॉर्म को जमा करेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *