आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कराए जाएंगे- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

गोरखपुर। आगामी सामान्य निर्वाचन विधानसभा 2022 के लिए अब तक किए गए तैयारियों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश अजय कुमार शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संबंधित अधिकारियों से जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दीया की 2022 में विधानसभा की होने वाली चुनाव कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कराये जायेगे पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में हुए पिछले चुनावों से सबक लेते हुए आगामी चुनाव कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए विधानसभा चुनाव को संपन्न कराए जाएंगे जिसके लिए संबंधित अधिकारी गण अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण रखें चुनाव प्रचार में रैलियां प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही की जाएंगी प्रचार के दौरान निर्धारित की गई संख्या के अनुसार ही रैलियों में जनता सम्मिलित रहेगी चुनाव सामग्रियों का निर्धारित की गई संख्या के अनुरूप ही पार्टियां उपयोग कर सकेंगे चुनाव के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा जिसके ठहरने की समुचित व्यवस्था कर ली जाए जिससे सुरक्षा में लगे हुए सुरक्षाकर्मियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए संवेदनशील अतिसंवेदनशील बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई जाएगी सबके रहने व खाने की व्यवस्था समुचित अभी से तैयारियां कर ली जाएं चुनाव निष्पक्ष कराया जाएगा किसी के दबाव में चुनाव नहीं संपन्न कराया जाएगा अधिकारीगण निर्भीक व निडर होकर चुनाव संपन्न कराएंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामसेवक गौतम अपर नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह एसडीएम गोला राजेंद्र बहादुर सिंह एसडीएम बांसगांव विनय पांडेय तहसीलदार न्यायिक सदर सुनीता गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *