आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश देता है महापर्व होली -बी पी सरोज

डोभी – जौनपुर / क्षेत्र के बीरीबारी ग्राम पंचायत स्थित अटल मनरेगा पार्क में आयोजित विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बीपी सरोज ने कहा कि होली का महापर्व समाज में आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश देता है। आपसी मतभेदों को भुलाकर लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं जिससे सारे गीले शिकवे दूर हो जाते हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आह्वान किया कि अपने आस पास के लोगों से मिलकर होली की शुभकामनाएं जरूर दे क्योंकि कार्यकर्ताओं के लिए यह दोहरी खुशी है।होली के साथ साथ योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की ताजपोशी है।
सांसद श्री सरोज ने संसदीय क्षेत्र में कराएं गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि यह पहला क्षेत्र है जहां चालीस सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना से बन रहीं हैं।अब तक तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से संसदीय क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हो रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को सांसद विधायक समझे।उनकी व जनता की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।केंद्र व प्रदेश की सरकार भष्टाचार को समाप्त करने का कार्य कर रहीं हैं।दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम विलास पाल व संचालन संजय पांडेय ने किया।इससे पूर्व हरिहरपुर में राम उग्रह पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित किया।संचालन वारीन्द्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक सोनकर,जिला महामंत्री बृजेश सिंह, जिला मंत्री डॉ.महेंद्र प्रजापति,प्रधान आलोक सिंह,संजय सोनकर,रमेश यादव ,मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, रणजीत सिंह,रामसमुझ निषाद,शैलेश पांडेय,संदीप द्विवेदी राजेन्द्र सिंह, रामप्रकाश सिंह,वीरेंद्र जोशी , विशंभर गुप्ता आंसू चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *