अयोध्या। पुरानी पेंशन बहाली हेतु दिनांक 22अक्टूबर 2021 अटेवा द्वारा आयोजित पैदल मार्च में जिलाध्यक्ष अटेवा द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शामिल होने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या के जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन की लड़ाई को और बुलंद कर दिया है पूर्व में उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर ज्ञापन तथा रैली का आयोजन मुख्यालय पर किया जा चुका है। जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहा कि अटेवा द्वारा किए गए अनुरोध पर विचार करते हुए संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान समय में पुरानी पेंशन हीं पूरे देश के कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग है । गैर राजनीतिक कर्मचारी संगठन अटेवा लम्बे समय से इसके लिए संघर्ष कर रहा है अतः जनपद के जनपद के सभी शिक्षक / शिक्षिका बहनों से अनुरोध है कि पुरानी पेंशन जैसी लाइफ लाइन की मांग को और बुलन्द करते हुए पैदल मार्च में अवश्य शामिल हों। पुरानी पेंशन बहाली उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल रहा है अतः दिनांक22 अक्टूबर को पैदल यात्रा में जनपद के सभी शिक्षकों से प्रतिभाग करने का आह्वान करता है।
इस अवसर पर जिला मंत्री प्रेम वर्मा , कोषाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह, द्वारकाधीश उपाध्याय प्रियाकांत पांडे गुलाबचंद उत्तम सिंह अजय कुमार शुक्ला अनिमेष पांडे अवधेश यादव अशोक वर्मा भास्कर यादव प्रदीप सिंह रामजी सिंह विकास सिंह दंगल सिंह अर्पित सिंह अजय वर्मा अशोक यादव , अशोक वर्मा , आलोकेश रंजन तथा मीडिया प्रभारी मंजेश मौर्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

