जौनपुर डीकेयू ब्यूरो : अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड जौनपुर व उनके कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा उ0प्र0 शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा दिये गये आदेश से स्वतंत्रता संग्राम में हुए अमर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर ई0 अरुण कुमार राणा अधिशासी अभियन्ता, ई0 जय प्रकाश सहायक अभियन्ता, ई0 निभय राम, शेर सिंह विश्वकर्मा अवर अभियन्ता तथा कार्यालय के प्रशासनिक दशरथ कुमार सिंह व अन्य कर्मचारीगण इनमें बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, मयंक यादव, चन्द्रशेखर मौर्य, सन्दीप कुमार चौबे, एवं चतुर्थ श्रेणी में गीता मौर्य, प्रवीण कुमार, शुभम कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

