एक थाना के साथ नौ नई पुलिस चौकियों के लिए भूमि हुई आवंटित
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।जिले मे कानून व्यवस्था कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एक थाना क्षेत्र के साथ-साथ 9 नई पुलिस चौकियां खोले जाने के लिये डीएम निखिल टी फुंडे तथा एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।जिसके सापेक्ष इन दोनों अधिकारियो द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर जनपद के विभिन्न थानों में 09 नवीन पुलिस चौकियॉ तथा 01 पुलिस थाना हैरिंग्टनगंज हेतु भूमि आवंटित की गई है।बताते चले कि जिले के मिल्कीपुर सर्किल मे थाना इनायतनगर मे थाना हैरिंग्टनगंज हेतु 64583.5 वर्ग फिट,रूदौली सर्किल मे थाना बाबा बाजार क्षेत्र मे चौकी मॉ कामाख्या धाम 21527.8 वर्ग फिट,रूदौली सर्किल के थाना बाबा बाजार क्षेत्र मे चौकी सैदपुर 21527.8 वर्ग फिट की जमीन आवंटित हुई है।इसी तरह इसी सर्किल व थाना क्षेत्र मे चौकी हंसराजपुर 6458.3 वर्ग फिट,चौकी रेछ 4951.4 वर्ग फिट, इसी सर्किल के थाना पटरंगा मे चौकी गंगरेला 10764 वर्ग फिट,रुदौली सर्किल के ही मवई थाना मे चौकी रामदास नगर 2690.98 वर्ग फिट,सर्किल सदर के थाना महाराजगंज क्षेत्र मे चौकी रसूलाबाद 21527.8 वर्ग फिट,सदर सर्किल के थाना महराजगंज क्षेत्र मे चौकी अरवत 21527.8 वर्ग फिट तथा सर्किल अयोध्या के थाना पूराकलन्दर क्षेत्र मे चौकी भदरसा 96.8 वर्ग फिट भूमि आवंटित की गई है। इस संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कि इससे भविष्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायता होगी तथा जनसुनवाई को और सुगम बनाया जा सकेगा।इन चौकियों पर अतिरिक्त पुलिस बल के नियुक्त होने से अपराध नियंत्रण में भी सहायता मिले
गी।

