एडीजी प्रवीण कुमार ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं का किया निरीक्षण

एडीजी प्रवीण कुमार ने रौनाही थाना से सम्बंधित हर पहलुओं का किया निरीक्षण

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।थाना रौनाही का मुआयना करने के लिए शुक्रवार को रात एडीजी जोन प्रवीण कुमार रौनाही थाने पहुंचे।इस मौके पर अधिकारियों ने एडीजी प्रवीण कुमार का स्वागत किया।उसके बाद निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क,मिशन शक्ति केंद्र और कार्यालय के रख-रखाव का निरीक्षण कर सजा कर रखे गए असलहों के बारे में जानकारी ली।साथ ही थाना परिसर सहित मेस का भी निरीक्षण किया। सवाल जवाब के जरिए बुद्धि को परखा और क्रमबद्ध खड़े हुए उप निरीक्षक, सिपाही, महिला कांस्टेबल सहित मातहतों से परिचय लिया और सम्बंधितो से जानकारी लेते हुए उन्हें उपयुक्त दिशा निर्देश दिया। एडीजी जोन प्रवीण कुमार रौनाही थाने में निरीक्षण के बाद पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर डीआईजी सोमेन वर्मा, वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर, एस पी ग्रामीण बलवंत चौधरी, रौनाही थाना प्रभारी लालचन्द सरोज, इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल रहमान खान सहित जोन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *