एनडी यूनिवर्सिटी में बेडशीट के फंदे से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव,अंदर से बंद था दरवाजा

एनडी यूनिवर्सिटी में बेडशीट के फंदे से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव,अंदर से बंद था दरवाजा

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के छात्रावास में एक छात्र का शव बेडशीट के फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।गोंडा जिले के वजीरगंज का रहने वाला अनिल तिवारी (22 वर्ष) कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था।वह अमरावती छात्रावास में रहता था। गुरुवार को वह छात्रावास के अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी दोपहर हुई। जब पार्सल देने डिलीवरी ब्वाय अनिल उसके कमरे पर पहुंचा और दरवाजा बंद मिला। बार-बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने आसपास के छात्रों को सूचित किया। कमरे का सामान बिखरा मिला है।अनिल तिवारी छात्रावास के कमरा नंबर नौ में अपने दो साथियों-हर्षित जायसवाल और विपिन देव पाण्डेय-के साथ रहता था। बुधवार की रात उसके दोनों साथी किसी अन्य छात्र के कमरे में चले गए थे और फिर सुबह वहीं से मेस में भोजन करने के बाद परीक्षा देने चले गए। अनिल कमरे में अकेला था। सूचना पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. रुद्र प्रताप सिंह,एसडीएम सुधीर कुमार,सीओ अजय कुमार सिंह और तहसीलदारमौके पर पहुंचे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम बुला साक्ष्य एकत्र कराया गया है। जानकारी पर मृतक के माता-पिता और मामा भी पहुंच गए।प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेंद्र मणि तिवारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *