एनसीसी अयोध्या सूबेदार ने किया श्री राम वल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज का निरीक्षण

एनसीसी अयोध्या सूबेदार ने किया श्री राम वल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज का निरीक्षण

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।सोमवार को श्री राम वल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज ड्योढ़ी अयोध्या में संचालित एनसीसी का निरीक्षण 65 बटालियन एनसीसी अयोध्या के सूबेदार मेजर बहादुर सिंह के नेतृत्व में किया गया।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यापीठ में एनसीसी गतिविधियों के लिए सर्वोत्तम वातावरण उपलब्ध कराने हेतु केंद्रीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना था।बटालियन के निर्देशानुसार एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संबंधित एनसीसी इकाइयों में किया जाना अनिवार्य है।इसी के दृष्टिगत आज एनसीसी बटालियन के अधिकारियों के द्वारा विद्यालय का एवं उससे संबंधित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास एवं डिग्री कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के उपरांत प्रशिक्षण शिविर के जरूरत हेतु कुछ आवश्यक सुझाव विद्यापीठ के प्रधानाचार्य को सूबेदार मेजर बहादुर सिंह जी के द्वारा दिया गया।इस अवसर पर जिला मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ आलोक तिवारी जी के द्वारा प्रशिक्षण शिविर को सकुशल संचालित करने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर सीटीओ श्री आकाश गौर जी, लेफ्टिनेंट राकेश मौर्य, सूबेदार प्रभाकर सिंह एवं अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *