एसएसपी ने एसपी ग्रामीण व एसपी सिटी के साथ किया पुलिस लाइन के विभिन्न शाखोंओ का निरीक्षण
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।बुधवार को एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी तथा एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के साथ पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्हें सब कुछ ओके मिला।जहां पर कुछ कमियां दिखाई दी उसे ठीक करने के लिए उन्होंने उससे संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं—शिकायत प्रकोष्ठ, वाचक कार्यालय, डीसीआरबी, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा तथा मॉनीटरिंग सेल—का निरीक्षण किया।

