एसपी सिटी ने पुलिस अधिकारियों तथा नाविको व मल्लाहो के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

एसपी सिटी ने पुलिस अधिकारियों तथा नाविको व मल्लाहो के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

 

(डॉक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।शुक्रवार को मथुरा में हृदय विचारक नाव डूबने से लगभग 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।इसी से सबक लेते हुए रामनगरी में भी एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने शनिवार को नाविकों के साथ बैठक किया।इस मौके पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने नयाघाट और गुप्तार घाट पर 50-60 नाविकों-मल्लाहों के साथ बैठक की।जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये गए।जिसमें खासकर नावों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य,क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाने पर रोक,लाइफ जैकेट के बिना नाव में एंट्री नहीं,रस्सा, लाइफ रिंग, इमरजेंसी किट रखना जरूरी रहेगा।इस मौके पर उन्होंने बताया कि रामनगरी में राम मंदिर बनने के चलते यहां पर श्रद्धालुओं की लगातार बना रही है जिसके लिए हम सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।अयोध्या में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच नाव हादसों को रोकने के लिए पुलिस का बड़ा कदम।इस बैठक में सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी,थाना प्रभारी रामजन्मभूमि सुमित श्रीवास्तव, कोतवाली अयोध्या प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह,कैंट व जल पुलिस प्रभारी भी मौजूद रहे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *