कड़ाके की ठंड से जनजीवन रहा प्रभावित,ठिठुरते दिखे लोग

कड़ाके की ठंड से जनजीवन रहा प्रभावित,ठिठुरते दिखे लोग

(राजन तिवारी जिला संवाददाता अयोध्या धाम)

अयोध्या।शनिवार को घने बादल तथा ठंड के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा के चलते गाड़ियां भी काफी लेट चल रही थी।जबकि ठंड का असर लखनऊ की ओर आने जाने वाले रोडवेज बसों के अलावा चार पहिया वाहनों पर भी दिखाई दिया।2 दिन पहले हल्की धूप खिलने का असर यह दिखा कि शनिवार को पूरे दिन बादल छाया रहा और कड़ाके की ठंड के चलते कई लोग अपने-अपने घरों में भी दुबके रहे।मौसम विभाग द्वारा ठंड को लेकर जानकारी को देखते हुए एक दिन पहले ही इंटर तक के सभी स्कूल कॉलेज शासन प्रशासन द्वारा 5 जनवरी तक बंद कर दिए गए थे। शनिवार को भोर हालत यह रही कि ऐसा लग रहा था कि जैसे पानी की छोटी-छोटी बूंदें टपक रही हो।ठंड पूरी तरह से लोगों को अपने आगोश में कर रखे थे और पूरे दिन लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके नजर आए बाहर वही दिखाई दे रहे थे।जिन्हें मजबूरी में ऑफिस या किसी अन्य काम के लिए निकलना पड़ रहा था वह सभी भी अपने को गर्म कपड़ों से ढके नजर आए लेकिन इस दौरान नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था कुछ ही जगह पर दिखाई दे रही थी लेकिन खासकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, जिला चिकित्सालय सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर अलाव जलते नहीं देखे गए।जबकि शासन ने सख्त निर्देश सभी जिले के जिलाधिकारी को दिया है कि वे सभी अपने-अपने जिलों के रैन बसेरा व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करें कोई भी खुले में ना सोए लेकिन इसके बावजूद भी रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन में कुछ लोग खुले रूप से सोते हुए पाए गए।वही इस ठंड में रेलवे स्टेशन बस स्टेशन सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर लोग ठंड से कापते हुए दिखाई दे रहे थे।इस ठंड को देखते हुए चिकित्सकों ने भी खासकर डायबिटीज,बुजुर्ग‌,और छोटे बच्चों से जरूरी हो तभी बाहर निकल नहीं तो घर से बाहर निकालने की सलाह नहीं दिए।क्योंकि इस ठंड से हार्ट पर असर पड़ सकता है और वही छोटे बच्चों की भी तबीयत खराब हो सकती है।वही मौसम विभाग ने भी बताया है कि यह ठंड अभी कुछ दिनों तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *