करोड़ो की लागत से बनी सड़क लोगो के लिये बनी जी का जंजाल

1-जिम्मेदारो ने उड़ायी जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा  : प्रधानमंत्री सड़क योजना में भी खेल

जौनपुर उत्तर प्रदेश सरकार जहां आज गड्ढा मुक्त सड़क बनाने पर जोर दे रही है वहीं जिले में बीजेपी सरकार में मौजूदा मंत्री गिरिश चंद यादव एमएलसी बृजेश सिंह व अन्य कई बड़े नेता के होने के बावजूद अधिकारियों की एक बड़ी खामियाजा देखने को मिल रहा है।जनपद के लाइन बाजार रेलवे क्रॉसिंग से कजगाव तक पैकेज संख्या यूपी 37 105 लंबाई 7.2 किलोमीटर बीटीसी सड़क 6. 715 किलोमीटर सीमेंट कंक्रीट का निर्माण में. शिवांग एसोसिएट्स के माध्यम से कराया गया था। इसका अनुसरण तिथि 21,5,22 थी लेकिन 7 माह में सड़क नाले में बदल गयी जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।विदित हो इस सड़क से लगभग 50000 लोग रोज शहर आते जाते है जिसमे सबसे बडी बात यह कि जब स्कूल के बच्चे स्कूल जाते है तो कई के कपड़े खराब हो जाते है। यह रोड़ लाइन बाजार से सितमसराय से होते हुए मड़ियाहूं तक के लोग आवा गमन करते है।आते जाते लोग गंदे नाले के पानी और पटरी के किचड़ में फस जाते है यदि दोनों तरफ से गाड़ी आ गयी तो घण्टो तक जाम लग जाता है कुछ दूर तो सड़क के किनारे बसे लोग अपने घर के सामने मिट्टी डाल कर पटरी सड़क से ऊँचा कर दिए है।जब कि सड़क के साथ साथ कंक्रीट नाली का निमार्ण कार्य कराया गया लेकिन नाली ऐसी बनी की उसमे पानी नही बह पा रहा है। जनता के सब्र का बांध टूट गया और अपने नारकीय जीवन से निजात पाने के लिए कजगाव माधोपट्टी गोधना नेवादा बन्सगोपाल भुवलपट्टी की जनता ने प्रशासन को इस बारे अवगत कराया है अब देखना ये होगा कि जिला प्रसासन इस पर कब तक सुध लेता है।क्या मंत्री विधायक इसको सज्ञान लेते हैं या नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *