कलयुगी पिता के प्राणघातक हमले में घायल पुत्र की 19 दिन बाद ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत

महराजगंज। थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी एक कलयुगी पिता ने नल के हत्थे से 16 जून को अपने पुत्र व बहू पर जानलेवा हमला कर दिया था।जहाँ उपचार के दौरान बीएचयू में 19 दिन बाद इलाज के दौरान मंगलवार को पुत्र की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी कलयुगी पिता रामआसरे गुप्ता विगत 16 जून को अपने पुत्र गोकुल(25) व बहू कोमल पर नल के हत्थे से हमला कर अधमरा कर 112 नम्बर पर फोन कर खुद सूचना दिया था कि मैं अपने पुत्र व बहू को मारकर बदला ले लिया।इसके बाद जय श्री राम कहकर मोबाइल घर में फेककर पैदल यह बोलकर गया था कि मैं थाने जा रहा हूँ।और वह लापता हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गोकुल व कोमल का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था जहाँ कोमल की हालत सुधरने पर मायके वाले उसे घर लेकर चले गए थे जबकि गोकुल आईसीयू में जिंदगी मौत से जूझ रहा था ऐसे में मंगलवार भोर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया।मौत के बाद भाई गोविन्द व रिस्तेदार ने बताया कि बनारस में ही पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।जबकि घटना के बाद पुत्र गोविन्द की तहरीर पर हत्या रोपी पिता राम आसरे गुप्ता के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी पुलिस तलाश कर रही है जिसमे थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर खोजबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *