लखनऊ : दिनांक 23 मई 2023 को कासा ग्रीन एग्जॉटिका वृंदावन योजना sector-17 रायबरेली रोड लखनऊ में कासा परिवार के द्वारा बड़े मंगल के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। बड़े ही भक्ति भाव से सुंदरकांड की व्यवस्था हुई। पूजन करने के पश्चात सोसायटी के सभी सदस्यों ने प्रसाद वितरण में भरपूर सहयोग कर आयोजन को सफल बनाया।

