खेल प्रतियोगिताओं मे प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन

गोरखपुर खंजनी ब्यूरो रवि कुमार:खजनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मथौली मे युवा कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,इस दौरान खिलाडियो ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया,प्रतियोगिता मे 300 मीटर दौड मे रामानंद यादव ,1500मीटर मे शिवम यादव ,800 मीटर दौड मे धर्मवीर , 400 मीटर मे कृष्णा प्रथम तथा 200 मीटर बालिका वर्ग मे शान्ति प्रथम ,बालीबाल प्रतियोगिता मे औजार की टीम ने बाजी मारी,कबड्डी प्रतियोगिता मे साखडाड बाबू की टीम अब्बल रही,डिस्कस थ्रो मे सुधांशु मिश्रा अव्वल रहे,जबकि कुश्ती प्रतियोगिता 50 किलो मे अमन यादव , 54 किलोग्राम मे अंकित यादव ,69 किलोग्राम मे अभिषेक यादव ने बाजी मारी,कार्यक्रम के दौरान युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि खेल से शारीरिक व्यायाम मानसिक का सर्वांगीण विकास होता है, इसके लिए समय समय पर खेल का आयोजन किया जाना चाहिए।प्रतियोगिता के अन्त मे ब्लाक प्रमुख खजनी अंशु सिंह और उप जिलाधिकारी पवन कुमार ने खिलाडियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मथौली शिवाजी यादव , अजीत यादव , अनिल यादव , कमलेश यादव , धर्मेंद्र यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *