पाली -हरदोई रुपापुर शाहाबाद मार्ग पर खनिकला पुर गांव के निकट गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली और एक बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पाली पुलिस ने दोनों घायलों को नगर की पीएचसी पर भर्ती कराया।
गुरुवार की शाम करीब 9:00 बजे पचदेवरा थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी मंजेश कुमार अपने साथी सत्यदेव के साथ अपनी ससुराल से वापस घर लौट रहा था वह जैसे ही पाली थाना क्षेत्र के खनिकलापुर गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे।सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से पाली नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

