ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद: गाजियाबाद नोएडा समेत पूरे एनसीआर में फिर से एक बार हवा में प्रदूषण का जहर घुल गया है, सुबह उठते ही लोगों का सामना धुंध और धुएँ के मिश्रण से हो रहा है | हवा में घुले हुए इस प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर अब सीधा पड़ना शुरू हो गया है, गाजियाबाद के लोनी इलाके में आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI)315 तक दर्ज किया गया जो की बहुत ही खराब श्रेणी में आता है, हालांकि शहर के कुछ अन्य इलाकों में थोड़ी बहुत राहत भी देखने को मिली है जिसमें वसुंधरा का AQI 240, और इंदिरापुरम में 292 तक दर्ज किया गया तथा संजय नगर में AQI 245 तक दर्ज किया गया| डॉक्टर ने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सुबह शाम घर से कम निकलें मास्क का उपयोग जरूर करें| प्रशासन की ओर से प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए फक्तरियों पर भी कार्यवाही की जा रही है |

