गाजियाबाद में कल यातायात व्यवस्थाओं में होगा फेरबदल , चौधरी मोड़ से घंटाघर के बीच भारी वाहनों को किया जाएगा प्रतिबंधित

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद में रविवार को प्रस्तावित महर्षि कश्यप महाकुंभ कार्यक्रम के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यह कार्यक्रम घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान वीआईपी मूवमेंट और संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैफिक नियमों में रहेगी शक्ति | चौधरी मोड़ से घंटाघर के बीच मालवाहक (भारी) वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा
वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन)
चौधरी मोड़ से नए बस अड्डा की ओर जाने वाले वाहन:
अंबेडकर रोड, पुराना बस अड्डा चौराहा, हापुड़ तिराहा होकर निकाले जाएंगे|
हापुड़ तिराहा से चौधरी मोड़ की ओर आने वाले वाहन:
पुराना बस अड्डा, अंबेडकर रोड, चौधरी मोड़ के रास्ते चलेंगे|
डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार, कार्यक्रम के समापन के बाद यानी लगभग दोपहर 3 बजे के बाद यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *