इंडियन इंडस्ट्रीज कोऑपरेटिव सोसायटी कानपुर के चेयरमैन श्री विजय कपूर एवं ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष श्री संजय कपूर ने किया आरोग्यधाम के चिकित्सा कैंप का उद्घाटन
कोरोनावायरस के नए वेरिएंट बीए 0.7 से घबराए नहीं, होम्योपैथिक सफलतापूर्वक अपनाएं
समस्त वायरल जनित बीमारियों का केवल 2 से 3 दिन में (बिना स्टेरॉयड व एंटीबायोटिक) के होम्योपैथिक उपचार से तुरंत लाभ पाएं
वायरल डायरिया, कोल्ड डायरिया, निमोनाइटिस व चिकनगुनिया के दुष्प्रभाव को तुरंत दूर करती हैं होम्योपैथिक दवाएं
आरोग्यधाम के निशुल्क शिविर में 1150 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
सिक्ख समाज ने आरोग्यधाम के संस्थापक आरआर मोहन डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए शुभकामनाएं देकर सिरोपा देकर सम्मानित किया
संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोतीझील प्रांगण में आरोग्यधाम की ओर से श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 357 वे प्रकाशोत्सव के अवसर पर निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन एवं इंडियन इंडस्ट्रीज कोऑपरेटिव सोसायटी कानपुर के चेयरमैन श्री विजय कपूर एवं ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष श्री संजय कपूर ने दीप प्रज्वलन करके किया।
कैंप में बदलते मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया के साथ असाध्य रोग जैसे कि पथरी, चर्मरोग, भगंदर, बच्चेदानी, एक्जिमा, दमा, उक्त रक्तचाप, मधुमेह, डिप्रेशन, सर्दी, खांसी आदि के 1150 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की गई।
आरोग्य धाम के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आरती मोहन ने महिलाओं से संबंधित रोग जैसे मासिक अनियमित, बच्चेदानी में गांठ, बांझपन, श्वेत प्रदर आदि के लिए होम्योपैथिक दवाओं का सहारा ले रहे हैं।
वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि होम्योपैथिक दवाएं असाध्य रोगों में कारगर सिद्ध हुई है। कैंप में बुजुर्ग में दमा, उक्त रक्तचाप, मधुमेह व छोटे बच्चों में निमोनिया व चर्म रोग एवम कोल्ड डायरिया के अधिक मरीज पाए गए। कैंप में कानपुर नगर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन, डॉ आरती मोहन, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ कार्तिक विश्नोई ने 1150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की। कैंप का समापन आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन ने आए हुए अतिथियों एवं चिकित्सकों का धन्यवाद करके किया। शिविर में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लॉर्ड, सुखविंदर सिंह लाडी, पंजाबी अकादमी के वरिष्ठ सदस्य गुरविंदर सिंह छाबड़ा, आर एन खन्ना (इलाहाबाद बैंक) , यू. इन. तिवारी , श्री कृष्ण दीक्षित जी ( बड़े जी ) ,किशोर आहूजा ,शिरीष शुक्ला, पारस मदान , अनुज अवस्थी, सत्यम शुक्ला, पवन गुप्ता, गौरव पांडे, हीरालाल शर्मा , हर्षित त्रिपाठी अभिषेक सिंह ,श्रुति शर्मा, कशिश गुप्ता,अंकित शुक्ला ,राधा तिवारी ,शिवम खन्ना, एडवोकेट रामकिशन, जेपी सिंह,सरदार सल्ली सिंह, सरदार रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, तरनजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।
डॉ हेमंत मोहन
डॉक्टर आरती मोहन
आरोग्यधाम ग्वालटोली

