गोमती पुस्तक महोत्सव में बच्चों ने क्विज़ प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग
लखनऊ:पुस्तको को पढ़ देख कर बच्चों का पुल्कित हुआ मन आज गोमती पुस्तक महोत्सव में बच्चों ने क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया अभयसिंह और कृष्णा यादव कक्षा 9 ने सही उत्तर दिए दोनों बच्चों को मंच डायरेक्टर मेडम ने पुस्तक पुरस्कार के रूप में एग्जाम वारियर्स दी और गाइड शिक्षक होने के नाते मुझे भी मंच पर सम्मानित किया। इस भ्रमण और क्विज़ प्रतियोगिता में 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों ने अपने-अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एक पुस्तक और प्रमाण पत्र जीते। बच्चों को खूब आनंद आया। बच्चों को नाश्ता भी दिया गया। बच्चों के चहरे की खुशी देख मैं भी आनंदित हुआ। बच्चों ने संकल्प भी लिया कि अब हम मोबाइल से नहीं पुस्तको को पढ़ेंगे। हमने कहा कि सबसे अच्छा मित्र हमारी पुस्तक होती है। बच्चों ने इसे स्वीकार किया।मेरा पुस्तक मेला में बच्चों को ले जाना भविष्य में सार्थक प्रयास सिद्ध होगा।🙏🙏

