गोयल कैंपस के सभागार में आयोजित हुआ शैक्षिक मेला

” गोयल कैंपस के सभागार में आयोजित हुआ शैक्षिक मेला”
“मार्गदर्शन” छात्रों की क्षमताओं को पहचान कर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करता है और उनके लिए उपलब्ध जीविकोपार्जन के रास्तों की एक स्पष्ट तस्वीर प्रदान करता है। इसमें विभिन्न उद्योगों, नौकरी की भूमिकाओं और किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और योग्यता की जानकारी शामिल होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए”ज़ेबा इंटरनेशनल एजुकेशन ऑफ़ स्कॉलरबर्ड्स “ZIES द्वारा 27 अगस्त 2025 को सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैम्पस के सभागार में प्रात: 9 बजे ” ग्लोबल एजुकेशन फेयर & कैरियर गाइडेंस 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सुश्री जेबा परवीन(ZIES की संस्थापक निदेशिका), श्री महेश अग्रवाल(चेयरमैन ,गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया । यहां देश विदेश की लगभग 18 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए, इस का उद्देश्य कक्षा ग्यारह और बारहवीं के छात्रों को भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराना था ताकि वे उपलब्ध अवसरों का अच्छे से लाभ उठा पाए और आगे के लिए भी तैयार रहें।इस आयोजन में लखनऊ के लगभग 25 विद्यालय के छात्र भी सम्मलित हुए। छात्रों ने उपस्थित प्रतिनिधियों से नाना प्रकार के प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।विषय विशेषज्ञों और अधिकारियों ,माता पिता और जिज्ञासु छात्र समूह ने उपस्थित होकर इस ग्लोबल एजुकेशन फेयर &करियर गाइडेंस को सफल बनाया। कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती रीना पाठक ने सभी को धन्यवाद देते हुए अतिथियों को प्रतीक चिह्न और प्रकृति के संरक्षक पौधे देकर शैक्षिक मेले के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *