नोएडा की कुछ पुरानी और जर्जर सोसाइटियों को लेकर अथॉरिटी का बड़ा फैसला, मकान जल्द खाली करने को कहा , बीते दिनों में हुआ था बड़ा हादसा:-

ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा में कुछ बिल्डिंगें और फ्लैट्स इतने पुराने और जर्जर हो गए हैं कि वह कभी भी गिर सकते हैं जिनके कारण काफी संख्या में जान माल का नुकसान हो सकता है, क्योंकि बीते पिछले 24 अगस्त को नोएडा सेक्टर 31 स्थित एक फ्लैट की छत अचानक भरवारा कर गिर गई संयोग अच्छा था कि उस समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी| इन्हीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कमजोर और जर्जर बिल्डिंगों को चिन्हित किया जा रहा है जिसमें की नोएडा सेक्टर 31 में कुल 128 जनता और ईडब्ल्यूएस के नाम से फ्लैट बने हुए हैं, जिनकी हालत बहुत ही खस्ता हो चुकी है और कुछ फ्लैट वालों ने नक़्शे से हटकर अलग तरीके से निर्माण कर लिए हैं, इन प्लेटों में रहने वाले कुछ किरायेदारों के अनुसार उनसे किराए के अलावा मेंटेनेंस का भी पैसा लिया जाता है लेकिन बिल्डिंग में किसी भी प्रकार की कोई रिपेयरिंग का कार्य नहीं किया जाता है, अथॉरिटी ने गंभीरता दिखाते हुए फ्लैट में रहने वाले सभी लोगों को फ्लैट जल्द से जल्द खाली करने के निर्देश दिए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *