विकासनगर की जनता में नई चौकी के भूमिपूजन से खुशी
अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए एसएसपी के निर्देश पर गोरखनाथ क्षेत्र के विकास नगर में पुलिस चौकी का हुआ भूमिपूजन
गोरखपुर/अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर दिखने वाली एसएसपी डॉ विपिन टांडा के निर्देश पर गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकास नगर में नए पुलिस चौकी की स्थापना के लिए आज गोरखनाथ थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह की मौजूदगी में भूमि पूजन का कार्य किया गया। काफी दिनों से जनता की मांग थी कि विकास नगर में नए पुलिस चौकी को स्थापित किया जाए जिस को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर गोरखनाथ थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह द्वारा आज भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया पुलिस चौकी के स्थापित हो जाने से अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।

