गोरखपुर:मोबाइल विस्फोट से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती

मोबाइल विस्फोट से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती
गोरखपुर ब्यूरो चीफ

गोरखपुर शहर में सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब चलते समय एक व्यक्ति की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक विस्फोट कर गया। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घटना सुबह लगभग पौने दस बजे की है। फतेहपुर मेडिकल कॉलेज निवासी दिनेश कुमार, जो जिला चिकित्सालय में कर्मचारी हैं, अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे धर्मशाला पुल से पहले यांत्रिक कारखाने के पास पहुँचे, उनकी जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट कर गया।

विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दिनेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *