गोरखपुर फैजाबाद स्नातक खंड से देवेंद्र प्रताप बने एमएलसी

गोरखपुर ब्यूरो राजेश श्रीवास्तव  : फैजाबाद खण्ड स्नातक एमएलसी चुनाव का परिणाम आने के साथ भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस सीट का एक नया इतिहास रच दिया है। 69 वर्ष के देवेंद्र सिंह ने लगातार तीसरी बार सीट पर कब्जा जमाकर जीत की हैट्रिक लगाई है।

जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ‘सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है, वो गए काम से’। इस सीट पर जीत के संपूर्ण इतिहास की बात करें तो वह चौथी बार स्नातक एमएलसी बने हैं।

पहली बार उन्हें 1998 में सपा प्रत्याशी के तौर पर जीत मिली थी। 2004 में वाईडी सिंह ने इस चुनाव में देवेंद्र सिंह को हरा दिया लेकिन 2010 में सपा के टिकट से ही उन्होंने यह सीट फिर से हासिल कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *