ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मांग पर मंडलायुक्त लखनऊ ने दिए निर्देश


ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के लखनऊ मंडल के अध्यक्ष अतुल कपूर ने कमिश्नर रंजन कुमार से भेंट करके पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। एसोसिएशन की लखनऊ जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय भी इस भेट वार्ता में मौजूद रहे व उन्होंने भी कतिपय सुझाव दिए। भेंट वार्ता में कमिश्नर को अवगत कराया कि लखनऊ मंडल के कुछ जिलों में अभी तक पत्रकारों और प्रशासन के समन्वय हेतु शासन की मंशा के अनुरूप जिला पत्रकार स्थाई समिति का गठन ही नहीं हुआ है। इतना ही नहीं जिन जिलों में समिति बनाई भी गई है, वहां भी बैठकें सही ढंग से संचालित नहीं हो रही हैं। पत्रकारों के सुझावों और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
मंडलायुक्त रंजन कुमार ने लखनऊ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करने के लिए पत्र निर्गत करने के आदेश दिए। वार्ता के दौरान उनसे यह भी अनुरोध किया गया कि थाना दिवस व तहसील दिवस में स्थानीय पत्रकारों को आमंत्रित किया जाए और उनको सूचनाएं उपलब्ध कराई जाए तथा सौहार्द पूर्ण वातावरण में सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए। मंडल आयुक्त ने इस सुझाव पर भी हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ तथा रायबरेली के जिलाधिकारियों को पत्र निर्गत किए जाने के आदेश दिए तथा आश्वासन दिया कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई करेंगे। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा भी के प्रति भी प्रशासन सजग रहेगा। इस अवसर पर रीडर टाइम्स की प्रमुख रिपोर्टर शिखा गौर तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की लखनऊ शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मार्कण्डेय शुक्ल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *