ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट एस सोसाइटी में शनिवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी अपने 11 साल के बेटे को लेकर 13वीं मंजिल से नीचे कूद गई जिससे दोनों की मौत हो गई, कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ऊपर से पहले बच्चा गिरा उसके बाद महिला नीचे कूदी, आवाज सुनकर लोग पास पहुंचे तो देखा की मां और बेटे खून से लथपथ पड़े हुए हैं, सूचना पाते ही मौके पर पुलिस तुरंत पहुंच गई, पुलिस को महिला के हाथ में एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपने पति के लिए सॉरी लिखा था और अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया गया है| बिसरख थाना प्रभारी के अनुसार एस सिटी के रहने वाले दर्पण चावला दिल्ली के एक कंपनी में सीए हैं, वह अपनी पत्नी साक्षी 37 वर्ष और बेटे दक्ष 11 वर्ष के साथ इस सोसाइटी के 13 में मंजिले पर रहते थे | दर्पण चावला ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार था जिसका इलाज 10 साल से चल रहा था जिसको लेकर उसकी मां साक्षी काफी परेशान रहती थी, दर्पण ने बताया कि सुबह 9:00 बजे उन्होंने अपने बेटे को दवाई दी थी दवाई देने के बाद वह दूसरे कमरे में जाकर लेट गए, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि प्राप्त सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी, फिलहाल अभी नजदीकी रिश्तेदारों और सोसाइटी के लोगों से पूछ जांच की जा रही है| पुलिस ने दोनों सवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

