ग्रेटर नोएडा में ऑटो चालक ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटा , जनता में बेजुबान के लिए भारी आक्रोश:-

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक अजीबोगरीब सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक जो की कासना थाना क्षेत्र के डाढा गांव रहने वाला है, अपने ऑटो में रस्सी से बांधकर एक कुत्ते को घसीटते हुए ले जा रहा था तभी किसी ने मोबाइल से उसका वीडियो शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया के यूजर्स इस घटना से काफी नाराज होने लगे और ऑटो चालक को गिरफ्तार करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे, वहां के लोगों ने भी इस घटना को बहुत ही शर्मनाक बताया और कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए| पुलिस को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली उन्होंने आरोपी नितिन हुड को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि वह कुत्ते को रस्सी में बांधकर ऑटो के अंदर बिठाया था और दूर कहीं छोड़ने ले जा रहा था लेकिन कुत्ता रास्ते में कूद गया और घसीटाते चले गया, ऑटो चालक की बात में कितनी सच्चाई है पुलिस इसकी जांच कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *