ग्रेटर नोएडा में बाइक बचाने के चक्कर में ट्रेन से कट कर गई युवक की जान:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार युवक कि लापरवाही उसकी मौत का कारण बन गई, दादरी के दतावली गांव का रहने वाला युवक तुषार किसी जरूरी काम से बाइक लेकर रेलवे फाटक के पास पहुंचा था उस समय फाटक बंद था लेकिन वह जल्दबाजी में फाटक के नीचे से बाइक निकाल कर जाने लगा तभी एकाएक उसकी मोटरसाइकिल रेलवे ट्रैक पर ही फिसल कर गिर गई इससे पहले कि वह अपना बैलेंस बनाता तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे मोटरसाइकिल समेत उड़ा दिया| हादसा इतना भयंकर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, आने वाले 22 नवंबर को युवक और उसके भाई की शादी थी इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है| मौके पर पहुंची आरपीएफ और पुलिस टीम ने सव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाने के बाद सव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, यह घटना आज सोमवार शाम की है आरपीएफ के अधिकारियों ने दुख व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की है कि कृपया रेलवे फाटक बंद रहने पर उसके नीचे से जाने का जोखिम न उठाएं दुर्घटना से देर भली |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *