घर पंहुचा शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर कल होगा पूरे राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों मौजूदगी में पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ ले जाया गया मिलिट्री हॉस्पिटल। आज रात मिलिट्री हॉस्पिटल में ही रहेगा शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर। कल सुबह पार्थिव शरीर जाएगा उसके घर गद्दोपुर मझवा।राजकीय सम्मान के साथ जमथरा घाट पर होगा अंतिम संस्कार। सिक्किम में अपने साथी को बचाते समय शहीद हुआ था शशांक तिवारी, सिक्किम के एक नदी में साथी गिर गया था। उसको बचाने में नदी में कूद गया था शशांक तिवारी।साथी को तो बचा लिया लेकिन खुद को नहीं बचा पाया। ऐसे वीर जवान और देश के सपूत को कोटि कोटि नमन है।
अयोध्या के शहीद हुए जवान लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान
इस अयोध्या का लाल भारत के पूर्वोत्तर में सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद हुआ, मैं उन शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को नमन करता हूँ, हमारी सरकार ने तय किया है कि हम शहीद के परिजनों को 50 लाख की सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगे, जवान की स्मृति को बनाये रखने के लिए उसका एक स्मारक भी हम बनवाएंगे

