चुनावी रंजिश में युवक पर हमला पेट में चाकू घोंपा, हालत गंभीर

चुनावी रंजिश में युवक पर हमला पेट में चाकू घोंपा, हालत गंभीर

जौनपुर,02 अप्रैल।खेतासराय थाना क्षेत्र के अमरेथुवा गांव में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक पर बुधवार देर रात हमला किया गया है। हमले में युवक के पेट में चाकू घोंपा गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमरेथुवा निवासी संदीप राजभर (38)पुत्र डॉ. राम आधार पर कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने संदीप के पेट में चाकू मार दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल संदीप को मदद पहुंचाई और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला अस्पताल में संदीप का इलाज जारी है।चिकित्सकों ने बताया कि युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसके पेट में चाकू फंसा होने के कारण हालत चिंताजनक है।वही इस मामले में गुरुवार को जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।युवक की हालत गंभीर है।अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *