चौबीस घंटे के अंदर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के कमरे से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा 

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)थाना कोतवाली नगर क्षेत्र मे स्थित शाने अवध होटल से गुरुवार को  सुबह साढ़े छः बजे शूटिंग हेतु होटल मे ठहरी हुई भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री के कमरे से संदिग्ध व्यक्ति द्वारा उनका बैग चोरी कर लिया गया था। इस घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को शीघ्र से शीघ्र अनावरण करने का दिशा निर्देश दिया जिसका नतीजा यह रहा महज 24 घंटे के अंदर ही एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के निर्देशन वासियों सिटी शैलेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाल नगर शमशेर बहादुर सिंह व प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक अमरेश कुमार त्रिपाठी की गठित टीम ने इस घटना का अनावरण करके सराहनीय कार्य किया जिसकी प्रशंसा भोजपुरी सिने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी किया चोरी की घटना के संबंध में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया की गुरुवार की सुबह 6:30 अयोध्या जनपद में शूटिंग करने आई भोजपुरी सिने अभिनेत्री जो किसान ने अवध में रुके थे उनका करीब 24 से 2800000 के बीच वाहनों मोबाइल फोन नगद रुपए कमरे से चोरों ने पार कर दिया था जिसे पुलिस गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को सुबह इसमें शामिल तमिलनाडु के दो आरोपी जो कि पिता-पत्र बताए जाते हैं गिरफ्तार किया गया उन्हें बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया इसके साथ ही साथ चोरी गए सभी मालों को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना का खुलासा का खुलासा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शमशेर बहादुर सिंह व प्रभारी सर्विलांस उ0नि0  अमरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने किया।उन्होंने बताया कि गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व अथक परिश्रम के साथ त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर घटना का सफल अनावरण करते हुए तमिलनाडु के रहने वाले दो अभियुक्त गोपाल पेरूमल पुत्र पेरूमल नि0 थोट्टलम उदयराजपलायम थाना अम्बोर जनपद वेल्लूर तमिलनाडु व कुमार पुत्र गोपाल नि0 थोट्टलम उदयराजपलायम थाना अम्बोर जनपद वेल्लूर तमिलनाडु को बड़ी बुआ रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया।पुलिस ने एक बड़ा हार लाकेट पीली धातु,दो कंगन पीली धातु,दो कान का झुमका पीली धातु,दो लाकेट पीली धातु,सात सोने/हीरे की अंगूठी,तीन फोन (02 आईफोन, 01 सैमसंग गैलेक्सी),दो घड़ी पीले रंग की,नगद 2905/- रु0 व एक पर्स/ बैग ग्रे कलर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिता पुत्र है। इस सफलता पर भोजपुरी सिने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा की महक 24 घंटे के अंदर हमारा जितना भी सामान गायब था उसे पुलिस द्वारा बरामद कर और इसमें शामिल सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर बहुत ही सराहनीय काम किया है पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में मोदी व योगी सरकार में शासन-प्रशासन इमानदारी से काम कर रही है।उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस व खासकर अयोध्या पुलिस को खास बधाई दिया कि आज यह सफलता जो मिली है उन्हीं के सहयोग से मिली है इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सफलता का अनावरण करने वाली टीम को ₹25000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *