जनपद स्तरीय निपुण सम्मान समारोह का सीडीओ व बीएसए ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।जिले के भवदीय कॉलेज के सभागार में जनपद स्तरीय निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र एवं भवदीय कॉलेज के प्रबंधक अवधेश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू किया। इस मौके पर निपुण भारत मिशन के अंतर्गत सत्र 2025 26 में जनपद अयोध्या के सभी 12 विकास खण्ड से कुल 356 विद्यालय डीएलएड विद्यार्थियों के द्वारा किए गए स्वतंत्र आकलन के आधार पर निपुण विद्यालय के रूप में चयनित हुए जिसमें विकासखंड अमानीगंज के 48 विद्यालय, विकासखंड बीकापुर के 34 विद्यालय, विकासखंड हैरिंग्टनगंज के 48 विद्यालय , मसौधा के 24 विद्यालय, मवई के 22 विद्यालय, मया बाजार के 27 विद्यालय, मिल्कीपुर के 26 विद्यालय, नगर क्षेत्र के 07 विद्यालय , पूरा बाजार के 35 विद्यालय , रुदौली के 17 विद्यालय, सोहावल के 41 विद्यालय तथा तारुन के 27 विद्यालय निपुण विद्यालय के रूप में चयनित हुए । इन सभी विद्यालयों का स्वतंत्र रूप से आकलन डायट अयोध्या के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वह बच्चों के नामांकन एवं उनकी नियमित उपस्थिति हेतु सभी अभिभावकों को प्रेरित करें और नियमित पीटीएम और अभिभावकों की बैठक विद्यालय में पूरे उत्साह के साथ करें साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षकों से यह भी जानने का प्रयास किया कि निपुण विद्यालय बनने में और छात्रों को दक्ष बनाने में किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वह नए सत्र में शत प्रतिशत नामांकन करते हुए पाठ्यक्रम के मासिक विभाजन के आधार पर शिक्षण कार्य किया जाना सुनिश्चित करें।जनपद के एसआरजी डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी ने बताया कि यह सत्र निपुण भारत अभियान का एक क्रियान्वयन का फेज है जिसमें हमें अपने सभी विद्यालयों में परिवर्तित कक्षा कक्ष प्रिंट सामग्री और शिक्षक संदर्शिकाओं का उपयोग करते हुए सभी विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु संपूर्ण प्रयास करें । मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र द्वारा निपुण विद्यालय के रूप में चयनित हुए सभी 356 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निपुण विद्यालय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर अमित श्रीवास्तव , खंड शिक्षा अधिकारी मसौधा शैलेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मया राजेश कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी तारुन यशवंत कुमार , खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र तारकेश्वर पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी रुदौली रमाकांत राम खण्ड शिक्षा अधिकारी मिल्कीपुर अमित त्रिपाठी एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण आदर्श सिंह और जनपद के एसआरजी अमित कुमार मिश्रा, एसआरजी मनीष रस्तोगी तथा सभी विकासखंड के सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे । निपुण सम्मान समारोह का कुशल संचालन एसआरजी डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी द्वारा किया गया । भवदीय कॉलेज के प्रबंधक अवधेश कुमार वर्मा जी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र जी और सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र द्वारा निपुण सम्मान समारोह का समापन सभी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

