जनमानस को माँ गंगा की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया गया:अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय

जनमानस को माँ गंगा की रक्षा के लिए संकल्प दिलाया गया:अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत् ।। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगा समग्र और मेदांता अस्पताल के सहयोग से आयोजित आरोग्य मेला में हज़ारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने अपने रोगों का इलाज कराया तथा दवाइयां प्राप्त की। दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने अपने संबोधन में इस मेले को सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की परिकल्पना का साकार रूप बताया। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष से श्री Rajeev Mishra ji ने आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। श्री कल्याणगिरी मंदिर के महंत श्री महावीर गिरी जी महाराज ने सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अनुराग पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में आए हुए सभी क्षेत्रवासियों को उपहार स्वरूप कंबल भी प्रदान किया गया। हज़ारो की संख्या में उपस्थित जनमानस को माँ गंगा की रक्षा हेतु संकल्प भी दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *