जनसुनवाई के दौरान महिला एसओ तथा उनकी टीम मौके पर फरियादियों की समस्या की कर रही समाधान

जनसुनवाई के दौरान महिला एसओ तथा उनकी टीम मौके पर फरियादियों की समस्या की कर रही समाधान

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर तथा मिशन शक्ति फेस 5 नोडल प्रभारी बलवंत चौधरी के निर्देश पर सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी की पर्यवेक्षण में प्रतिदिन महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला जहां एक ओर मिशन शक्ति फेज 5 के तहत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को स्कूलों, चौराहा रेलवे स्टेशन बस स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अपनी टीम के साथ जाकर महिलाओं बालिकाओं तथा छात्रों को जागरुक कर रही हैं।वहीं महिला थाना पर आने वाली दूर दराज से फरियादियों की समस्याओं का समाधान जनसुनवाई के दौरान अपनी सूझबूझ से भी कर रही हैं।जनसुनवाई के दौरान पति-पत्नी से मनमुटाव,छोटी-छोटी बातों में पति-पत्नी के बीच वाद विवाद उत्पन्न होना सहित कई जटिल समस्याओं का समाधान हुए कुछ ही समय में निपटारा कर रही है।उनके साथ-साथ इन फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने में महिला थाना पर तैनात महिला उप निरीक्षक सोनी सिंह, चेतना पांडेय, श्वेता राठौड़, प्रिया भी सहयोग करते हुए दिखाई दे रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *