जनहित में प्रकाशित:यातायात पुलिस जनपद जौनपुर द्वारा ऑनलाइन आवेदन एवं चालान एवं दुर्घटना बीमा आदि के सम्बन्ध में जारी आवश्यक सूचनाएं

*प्रेस नोट*
*दिनांकः11.07.2025*
*यातायात पुलिस जनपद जौनपुर*

*जनपद के आमजन, विशेषकर सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों को सूचित किया जाता है कि जिनके वाहनों के विरूद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण ई-चालान जारी किए गये थे और वे वर्तमान में रेगुलर कोर्ट अथवा वर्चुअल कोर्ट में विचाराधीन (Pending at Court) हैं, अब ऐसे चालानों का भुगतान “Pay Now” विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन प्रणाली द्वारा सुगमता से किया जा सकता है।*
पूर्व में यह देखा गया था कि जब चालान की स्थिति ‘विचाराधीन न्यायालय हो जाती थी, तब उसका भुगतान संबंधित पोर्टल पर संभव नहीं होता था। इससे निम्नलिखित प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी:-

(1)वाहन का नामांतरण (Transfer of Ownership)
(2) परमिट का नवीनीकरण
(3) फिटनेस प्रमाण पत्र का निर्गमन
(4) वाहन बिकी-पंजीकरण प्रक्रिया
(5) बीमा दावों की स्वीकृति आदि

*इन समस्याओं के निराकरण हेतु तकनीकी प्रणाली में आवश्यक सुधार किये गये हैं, जिसके फलस्वरूप अब न्यायालय में लंबित चालानों का भी “Pay Now” विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान संभव हो गया है।*

*ऑनलाइन चालान भुगतान की प्रकिया*
1. भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय की वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाए।
2 “Check Challan Status” विकल्प चुनें।
3. वाहन नंबर / चालान नंबर दर्ज करें।
4. चालान विवरण में “Pay Now” विकल्प पर क्लिक करें।
5. ऑनलाइन भुगतान गेट वे से चालान की राशि का भुगतान करें।
6. भुगतान के पश्चात रसीद डाउनलोड कर लें।
………………………………….
*प्रेस नोट*

*यातायात पुलिस जौनपुर व संभागीय परिवहन अधिकारी जौनपुर, दिनांकः11.07.2025 द्वारा अवगत कराया गया है कि यातायात निदेशालय,उ0प्र0 के द्वारा जनपद मे ऐसे वाहन जिनके 05 या 05 से अधिक चालान हुए है*, के सम्बन्ध में डी0एल0 एवं आर0सी0 के सस्पेंड /निरस्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में वर्ष 2024-25 में ई-चालान साइट जौनपुर से जाँच के दौरान 4253 /- ऐसे वाहन पाये गये जिन पर 05 या 05 से अधिक चालान अभी भी पेंडिंग है जिसके फलस्वरुप इनका आर0 सी0 निरस्त करने की प्रक्रिया प्रारम्भ किया जायेगा ।
*अतः जनपद के सभी वाहन स्वामी को सूचित किया जाता है कि जिनके भी वाहन पर 05 या 05 से अधिक चालान हुए है और वह अभी तक जमा नहीं हुआ है, तो उसे 01 सप्ताह के अन्दर ही निस्तारण कराना सुनिश्चित करे । अन्यथा उनके वाहन का पंजिकरण/आर0सी निरस्त करनें की कार्यवाही किया जायेगा ।*
….…………………………………
*प्रेस नोट*
*दिनांक-11.07.2025*
*यातायात पुलिस, जनपद जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि आप सभी जनपद वासीयो को शासन द्वारा संचालित महत्वपुर्ण योजनाओ में सें एक *“हिट एण्ड रन योजना”* जिसके द्वारा सड़क दुर्घटनाओ में घायल अथवा मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है यह योजना पुर्व से ही संचालित है ।“हिट एण्ड रन योजना” का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को “हिट एण्ड रन योजना” का लाभ प्राप्त हो सके । *“हिट एण्ड रन योजना” के अन्तर्गत घायल व्यक्ति को रु0 50,000 /- और मृतक के उत्तराधिकारी को रु0- 200000/(दो लाख रुपया) की सहायता राशि प्रदान की जाती है ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *