जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न

जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।रंगों का पर्व होली आपसी भेद भाव मिटाने के साथ ही सभी के दिलों को जोड़ता है।जिस दिन समाज अपनी ताकत पहचान लेगा उस दिन एक जुटता अपने आप में लोगो को स्वयं दिखाई पड़ने लगेगी।उक्त बातें सोमवार को गोशाईगंज बाजार से सटे मडहा पुल समीप लक्ष्मी मैरेज लॉन में गोशाईगंज जायसवाल समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज से पधारे कुंवर नरेंद्र बहादुर सिंह ने कही।समाजसेवी श्री प्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता एवं रूबी जायसवाल व मृत्युंजय जायसवाल के संयुक्त संचालन मे आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता राधेश शास्त्री के बैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप मे अयोध्या धाम से पधारे महेश जयसवाल,मुन्ना जायसवाल,रत्नेश जायसवाल, नीरज जायसवाल,अयोध्या नगर निगम के पार्षद अन्नू जायसवाल,बृजेन्द्र जायसवाल, जगदीश जायसवाल, गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद आरती जायसवाल, मीनाक्षी,नीलम,डॉ रत्ना जायसवाल,निक्की,सीमा,मोनी ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रज्वलित कर किया!समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक एवं म्यूजिकल कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।कार्यक्रम मे पधारे नीरज जायसवाल ने ऐसे कार्यक्रमों को हर साल आयोजित किए जाने पर बल दिया!कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष आरती जयसवाल ने नगर अध्यक्ष-राम प्रकाश जायसवाल सोनू,उपाध्यक्ष-रवि जायसवाल गुड्डू एवं उनकी टीम को साधुवाद देते हुए मोमेंटो भेट कर उत्साहवर्धन किया!कार्यक्रम में अनूप जायसवाल,सभासद आरती जायसवाल, पत्रकार दिनेश जायसवाल (कटरा),अबिनाश,डॉ मधुर जायसवाल,अजय,रमेश जायसवाल,नवनीत जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार जायसवाल “पत्रकार”,अशोक जायसवाल बैटरी वाले,बबलू जायसवाल (गोमती अलमीरा), वैश्य विनोद जायसवाल,शिव नारायण जायसवाल सहित अगल-बगल गांवो से आये जायसवाल समाज के सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *