जाह्नवी दुबे डांस एंड फिटनेस स्टूडियो का हवन पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। चिनहट के मलहौर में नायारा पेट्रोल पंप के निकट निजामपुर में स्थापित जानवी दुबे डांस एंड फिटनेस स्टूडियो का हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। आचार्य आर एल पांडेय ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महालक्ष्मी, गौरी गणेश, नवग्रह, कलश पूजन एवं हवन ,आरती ,प्रसाद वितरण के साथ डांस एकेडमी का शुभारंभ किया। यजमान की भूमिका डांस एकेडमी की संरक्षक किरण दुबे ने सपरिवार एवं रिश्तेदारों के साथ निभाई। इस अवसर पर डायरेक्टर टोनी माइक जाह्नवी दुबे, संरक्षक किरण दुबे, रेनू दुबे, अनीता यादव ,ओम प्रकाश पांडे, शैलेश, निर्भय, विशाल, प्रसांक,आदर्श, स्वाती सहित निजामपुर मल्हौर के तमाम लोग उपस्थित रहे।

