जौनपुर टी डी कॉलेज में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: शिक्षक गण के साथ बच्चों ने किए योग

सिटी क्राइम रिपोर्टर
अनुराग श्रीवास्त

टी डी कॉलेज में आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: शिक्षक गण के साथ बच्चों ने किए योग

जौनपुर :आज 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टी डी कॉलेज में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.राम आसरे सिंह योगाचार्य डॉ ध्रुवराज यादव डॉ हेमंत द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ इस योग कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक को कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं एन सी सी ,एन एस एस, रोवर्स रेंजर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
योग कार्यक्रम में योग के करने के सभी लोगों को लिए लोगों को प्रेरित किया गया । प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेषता और महत्व को विस्तार से बतलाया तथा सभी लोगों को योग करके निरोग रहने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ विजय कुमार सिंह,प्रो. हिमांशु सिंह, प्रो. सुदेश कुमार सिंह, प्रो श्रद्धा सिंह, प्रो सुषमा सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ अवनीश कुमार सिंह, डॉ विजय लक्ष्मी सिंह , डॉ शुभम सिंह,डॉ अजय कुमार , डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह श्री संजय सिंह कार्यालय अधीक्षक, श्री पंकज सिंह ,श्री चन्द्र प्रकाश गिरी, आदि उपस्थित रहे योग कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में योग स्वास्थ्य पर्यावरण और समाज विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे।
योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रो.राम आसरे सिंह द्वारा शिक्षा भवन में पौध रोपण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *