जौनपुर: थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा फिरौती के लिए अपहरण कर छिनैती करने वाले अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जौनपुर: थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा फिरौती के लिए अपहरण कर छिनैती करने वाले अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक-17.10.2024 वादी सन्तलाल मौर्या पुत्र स्व0 पियारे लाल मौर्या निवासी ग्राम मेवपुर बरचौली थाना करौंदी कला जनपद सुल्तानपुर मो0नं0- 8299309808 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन छीन कर अपहरण कर जान से मारने जैसी घटना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0-291/2024 धारा-140(1),310(2) BNS बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया। तथा विवेचना से अभियुक्तगण 1.बलवन्त कुमार पुत्र हीरालाल निवासी करौदीकला थाना करौदीकला जनपद सुल्तानपुर, 2.शेरअली पुत्र रफीक उर्फ फागू निवासी अमरेमऊ थाना करौदीकला सुल्तानपुर 3.राजू निषाद पुत्र रामपाल मिस्त्री निवासी प्राणनाथपुर थाना करौदीकला जिला सुल्तानपुर 4. शैलेश गौतम उर्फ लारेन्स पुत्र रामलवट निवासी तहरपुर थाना करौदीकला जनपद सुल्तानपुर का नाम प्रकाश में आया।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक 14.08.2025 को उ0नि0 तरुन श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा अभियुक्त राजू को धुतुम पार्किंग थाना उरन नवी मुम्बई महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय क्रिमिनल कोर्ट उरन से ट्रांजिट रिमाण्ड दिनांक 17.08.2025 तक प्राप्त करने के उपरान्त थाना स्थानीय पर ले आकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।

*पूछताछ का विवरणः-*
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बलवन्त जो मेरा दोस्त है, मुझे व 02 अन्य दोस्तो के साथ बलवन्त एक व्यक्ति का पीछा कर पिपरौल गाँव के पास पेट्रोल टंकी के पास एक व्यक्ति जिस आटो में बैठा था को रोककर मैं और शेरअली उतार लाये और बलवन्त की मोटरसाइकिल पर बैठा दिये उस व्यक्ति के पीछे शेरअली बैठ गया और उस व्यक्ति का मोबाइल शेरअली ने छीन लिया । फिर हम लोग गलागला चौराहै से होते हुए भैसौली की तरफ जा रहे थे कि मोड़ पर जब गाड़ी धीरे हुई तो उस व्यक्ति ने धक्का दिया तो गाड़ी समेत तीनों लोग गिर गये और वह व्यक्ति चिल्लाते हुए पास के ही एक घर में घुस गया और भीड़ इकट्ठा होने लगी तो हम लोग वहां से भाग गये । उसकी मोबाइल शेरअली के पास ही थी ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. राजू पुत्र रामपाल बिन्द निवासी ग्राम प्राणनाथपुर (कायस्थ) थाना करौदीकला जनपद सुल्तानपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. व0उ0नि0 श्रीतरुन श्रीवास्तव थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2. का0 विपीन जयसवाल थाना खुटहन जनपद जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *