जौनपुर थाना मीरगंज,मछलीशहर, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा,कारतूस व चोरी की मो0साईकिल बरामद
*घटना का विवरण-*
दिनांक 09/10/2025 की रात्रि में ग्राम मोलनापुर में राज सिंह चौहान की हत्या करने की नीयत से गोली चलाने की घटना घटित हुई थी। उक्त घटना के अनावरण हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद जौनपुर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर महोदया के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीमों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की तलाश कर घटना का सफल अनावरण किया गया। दिनांक 11.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मीरगंज द्वारा निम्न अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया —1. आकाश चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान 2. सुजीत चौहान पुत्र नायब लाल चौहान 3. रामउजागीर चौहान पुत्र स्व० दशमत चौहान निवासीगण ग्राम मोलनापुर, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर 4. ज्ञान सिंह पुत्र सितलाबक्श सिंह 5. सूर्यप्रताप सिंह पुत्र सितलाबक्श सिंह 6. सचेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व० चन्द्रभान सिंह तीनों निवासीगण ग्राम वीरकाजी, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज। गिरफ्तार अभियुक्तगण से की गई पूछताछ में उन्होंने बताया कि —“लगभग डेढ़ माह पूर्व जब हमारी तबीयत खराब हुई थी, उस समय अवनीश पुत्र राज सिंह ने हमारे इलाज हेतु ₹2000 उधार दिए थे। बाद में उसने फोन पर कहा कि वह पैसा उसकी माँ को लौटा दो। जब हमने वह पैसा नहीं दिया तो अवनीश के पिता राज सिंह ने कहा कि यदि पैसा वापस नहीं किया तो वे हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएँगे। यह बात हमें नागवार लगी। हमने यह बात अपने साथी करन चौहान पुत्र रामउजागीर चौहान एवं आकाश चौहान को बताई। तब तीनों ने मिलकर राज सिंह की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार दिनांक 09.10.2025 को करन चौहान, राज सिंह के घर अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से पहुँचा और पास जाकर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे घटना घटित हुई।” उक्त पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तगण को चौकी कला बाईपाल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*मुठभेड़/गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 10.11.2025 समय करीब 03.30 बजे थानाध्यक्ष मीरगंज मय हमराह व प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर मय हमराही कर्मचारीगण के साथ बंधवा बाजार तिराहे के पास संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चेंकिग की जा रही थी कि पल्सर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए रोकने का प्रयास किया गया तो पल्सर सवार बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए बिलरा मोड के रास्ते बरसठी के तरफ भागने लगा उक्त घटना की सुचना कंट्रोल रुम को दी गयी। फायरिंग कर भाग रहे बदमाश की घेराबंदी पर पल्सर सवार बदमाश ग्राम सेमरहो पाण्डेय का तारा पर बाईक से गिर जाने पर पुलिस पार्टी पर जान मारने की नीयत से फायर करने लगा। आत्मरक्षा जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान करन चौहान पुत्र रामउजागिर चौहान निवासी मोलनापुर थाना मीरगंज जनपद जौनपुर के रूप में हुयी। जो राज सिंह चौहान पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने का मुख्य आरोपी है। अभियुक्त के कब्जे सें बरामद 01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 0 मिस कारतूस 315 बोर एवं प्रयागराज से चोरी की एक अदद मोटरसाईकिल(पल्सर) जिसका रजिस्ट्रेशन न0. UP70GV9581 है बरामद हुआ ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0–150/2025 धारा-109(1), 317(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तार/घायल अभियुक्त:-*
1. एच0एस0 करन चौहान पुत्र रामउजागिर चौहान निवासी मोलनापुर थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
*📋 अभियुक्त करन चौहान का आपराधिक इतिहास —*
1️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 111/19, धारा 411/413/414 भा0द0वि0
2️⃣ सरायममरेज, प्रयागराज — मु0अ0सं0 411/19, धारा 379/411 भा0द0वि0
3️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 110/19, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
4️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 47/20, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
5️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 002/21, धारा 307/504 भा0द0वि0
6️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 003/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
7️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 117/21, धारा 324 भा0द0वि0
8️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 72/22, धारा 379/411/413/414/420/467/468/471 भा0द0वि0
9️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 73/22, धारा 379/411 भा0द0वि0
🔟 मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 116/22, धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट
1️⃣1️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 007/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
1️⃣2️⃣ सरायममरेज, प्रयागराज — मु0अ0सं0 316/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
1️⃣3️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 93/24, धारा 307/394 भा0द0वि0
1️⃣4️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 94/24, धारा 307/414 भा0द0वि0, 3/25 आर्म्स एक्ट
1️⃣5️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 133/25, धारा 115(2)/352/351(2)/109/61(2)/294/3(5) बीएनएस
1️⃣6️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 150/25, धारा 109/317(2) बीएनएस
1️⃣7️⃣ बरसठी, जौनपुर — मु0अ0सं0 308/24, धारा 309(6)/317(2)/352 बीएनएस
1️⃣8️⃣ मीरगंज, जौनपुर — मु0अ0सं0 150/25, धारा 109/317(2) बीएनएस
*बरामदगी का विवरण-*
राज सिंह चौहान व पुलिस टीम पर हत्या की नियत से चलाया गया तमंचा 315 बोर, व 01 खोखा कारतूस, 01 अदद मिस कारतूस व चोरी की मोटरसाईकिल(पल्सर) जिसका रजिस्ट्रेशन न0. UP70GV9581 है
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.श्री विनीत राय, प्रभारी निरीक्षक थाना मछलीशहर जौनपुर।
2.विनोद कुमार अंचल थानाध्यक्ष थाना मीरगंज जौनपुर।
3.हे0का0 जितेन्द्र यादव थाना मीरगंज जौनपुर।
4.का0 अरविन्द सिंह थाना मीरगंज जौनपुर।
5.का0 रणजीत सिंह थाना मीरगंज जौनपुर।
6.का0 रघुराज सिंह थाना मीरगंज जौनपुर।
7.का0 सुनील यादव थाना मछलीशहर जौनपुर।
8.का0 अंकित दूबे थाना मछलीशहर जौनपुर।
*सहयोगी टीम-*
1.स्क्वायड टीम जनपद जौनपुर।
2.सर्विलांस टीम जनपद जौनपुर।

