थाना लाइनबाजार अन्तर्गत पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली में अन्य किसी व्यक्ति का परीक्षा देते हुए अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर: दिनांक- 25.08.2024 को चल रही उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली में थाना लाइनबाजार अन्तर्गत परीक्षा केन्द्र महाराणा प्रताप इण्टर कालेज रामदयालगंज लाइनबाजार जौनपुर में अभ्यर्थी के पास से आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी के फोटो के स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति का परीक्षा देते हुए अभियुक्त आकाश भारती पुत्र राजेश कुमार निवासी सिन्धोरा बीबीपुर थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर थाना लाइनबाजार लाया गया। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-426/24 धारा 318(4) बीएनएस व धारा 6/7 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधि0 2024 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.आकाश भारती पुत्र राजेश कुमार निवासी सिन्धोरा बीबीपुर थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज
2. आधार कार्ड व प्रवेश पत्र पर लगे फोटो वाले व्यक्ति का नाम – सीबी पटेल निवासी थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज
*आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0- 426/24 धारा 318(4) बीएनएस व धारा 6/7 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधि0 2024 थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर

