जौनपुर में 100 लोगो को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरफ़्तार

जौनपुर: दिनांक-05.10.2025 को थाना बक्सा पर वादी सत्यम मिश्रा पुत्र स्व. रवीन्द्र निवासी लखौंवा थाना बक्शा, जौनपुर (कार्यकर्ता बजरंगदल, विश्वहिन्दू परिषद) द्वारा 1. विशाल सिंह पुत्र सुबा सिंह, 2. अनुप कुमार गौड पुत्र गिरजाशंकर, 4. सुन्दरम मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य निवासीगण ग्राम लखौंवा थाना बक्शा, जौनपुर के साथ उपस्थित थाना आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि ग्राम लखौंवा में सुनील कुमार पुत्र श्यामला के घर पर सुनील कुमार पुत्र श्यामलाल, श्यामलाल पुत्र रामदेव, राजकुमार पुत्र बल्लू निवासीगण लखौंवा थाना बक्शा, जौनपुर द्वारा विधि विरूद्ध तरीके से करीब 100 लोगो को बहला फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पूछने पर उक्त द्वारा गाली गलौज देते हुए जान से मारने के लिए दौडा लिया गया, जान से मारने व झूठे SC/ST Act के मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-390/2025 धारा-131, 352, 351(3) बीएनएस व 3/5(1) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 बनाम 1. सुनील कुमार पुत्र श्यामलाल, 2. श्यामलाल पुत्र रामदेव, 3. राजकुमार पुत्र बल्लू निवासीगण सुभागपुर शम्भूगंज थाना बक्शा, जौनपुर के पंजीकृत कर नामदज तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *