डिलीवरी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरण व पौधारोपण कर मनाया उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का 52वां जन्मदिन
हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा शाहाबाद नगर के अध्यक्ष दीपकमल राठौर के नेतृत्व में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जनपद हरदोई के शाहाबाद विधानसभा के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित करने के तत्पश्चात पर पौधारोपण कर शिक्षा राज्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्ष दीपकमल राठौर ने कहा कि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर आज जिस तरह से राजनीति में आगे बढ़कर शाहाबाद विधानसभा का नाम रोशन किया ये समाज के लिये बहुत गर्व की बात है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा शाहाबाद नगर टीम के पदाधिकारियों द्वारा फल वितरित कर व पौधरोपण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर, नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर,अभय शर्मा कंचन, नगर कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार राठौर, नगर मंत्री नीरज राजपूत ,आलोक शर्मा ने कहा कि मंत्री जी शाहाबाद विधानसभा का गौरव हैं, उन्होंने सदैव समाज के साथ साथ हर वर्ग के लोगो की मदद की है। सभी के सुख दुख में वो सदैव खड़ी रहती हैं। हम सभी को उन पर नाज है। ईश्वर से कामना है कि वो सदैव स्वस्थ रहें व इसी तरह लोगो की मदद करती रहें।
फल वितरण में भाजपा ओबीसी मोर्चा शाहाबाद नगर अध्यक्ष दीपकमल राठौर के साथ सरकारी अस्पताल के डाॅक्टर रिजवान जीशान , नीरज राजपूत भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर, अभय कंचन शर्मा, नगर कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार राठौर, नगर मंत्री नीरज राजपूत, आलोक शर्मा उपस्थित रहे।

