डिवाइन हार्मनी प्राणिक हीलिंग सेंटर में दो दिवसीय बेसिक हीलिंग कोर्स सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पेपर मिल कालोनी में स्थित डिवाइन हार्मनी प्राणिक हीलिंग सेंटर के प्राणिक हीलर एवं संचालक सर्व मित्र भट्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय बेसिक हीलिंग कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्राणिक हीलर प्रशिक्षक अभय जौहरी ने किया। जिसमें उन्होंने इस नई विद्या में विज्ञान और आध्यात्मिकता के संगम के बारे में विस्तार से सिखाया। जहां मरीज का इलाज बिना दवाई और बिना छुए उसके शरीर के प्रभावित भाग की गंदी ऊर्जा को कैसे साफ करके दुबारा अर्जित कर मरीज को शारीरिक और मानसिक आराम दिल सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान में सिखाया गया कि कैसे विभिन्न प्रकार से स्वांस लेने से हमलोग अपने हृदय चक्र को और क्राउन चक्र को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।प्रतिभागियों को शरीर के 11 मुख्य चक्रों की हीलिंग एवं उन्हें ऊर्जित करने की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से यह भी सिखाया गया कि प्राणिक हीलिंग के जरिए व्यक्ति स्वयं तथा अन्य लोगों के स्वास्थ्य-संतुलन में किस प्रकार सहयोग कर सकता है।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शरीर के 11 मुख्य चक्रों की हीलिंग एवं उन्हें ऊर्जित करने की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से यह भी सिखाया गया कि प्राणिक हीलिंग के जरिए व्यक्ति स्वयं तथा अन्य लोगों के स्वास्थ्य-संतुलन में किस प्रकार सहयोग कर सकता है।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

