डीएम ने सीडीओ तथा कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

डीएम ने सीडीओ तथा कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक किया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, डीडी एग्रीकल्चर, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक यथा- यूरिया, डीएवीपी इत्यादि उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक मे जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक की नियमित निगरानी की जाए तथा उपलब्धता की स्थिति की सतत समीक्षा करते हुए आवश्यकता अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को निर्धारित दरों पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए और किसी प्रकार की अतिरिक्त वसूली न होने पाए।इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि प्रचार प्रसार के माध्यम से कृषकों को भी जागरूक किया जाए की मानक के अनुसार ही खेतों में उर्वरकों का प्रयोग किया जाए, जिससे की जमीन की उर्वरता बनी रहे।बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से उर्वरकों का समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
One attachment
• Scanned by Gmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *