डॉ आशीष श्रीवास्तव ने संभाला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का चार्ज

डॉ आशीष श्रीवास्तव ने संभाला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का चार्ज

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा आईएमए के साथ संयुक्त रूप से
सीएमआई का सफल आयोजन सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अयोध्या के सहयोग से एक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।इस सीएमई का मुख्य विषय “Comprehensive Cancer Care” रहा, जिसमें कैंसर उपचार की आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से एडवांस रेडिएशन टेक्नोलॉजी, तथा कैंसर से बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम मे आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं सचिव डॉ. निशांक सक्सेना उपस्थित रहे।उन्होंने इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को चिकित्सा क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।सिनर्जी हॉस्पिटल की ओर से डॉ. आलोक तिवारी (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर), डॉ. सौरभ मिश्रा (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं डायरेक्टर & सीईओ) डॉ. अंजलि जैन (गाइनी ऑन्कोलॉजिस्ट एवं एडमिन डायरेक्टर) तथा डॉक्टर सी. पी. अवस्थी (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) ने कैंसर के समग्र उपचार, नई तकनीकों और रोगियों के बेहतर परिणामों पर अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर सिनर्जी हॉस्पिटल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक भी उपस्थित रहे,जिनमें डॉ. विनीता सिंह, डॉ. तारिक अनवर, डॉ. विशाल मिश्रा, डॉ. अर्पित त्रिपाठी तथा प्रमोद दुबे प्रमुख रूप से शामिल थे।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कैंसर की शीघ्र पहचान, रोकथाम एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला।साथ ही, जन-जागरूकता बढ़ाने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *