ड्रोन संबंधी अफवाहों के प्रति जनजागरूकता एवं दुर्गा पूजा पर्व हेतु सुरक्षा गोष्ठी

ड्रोन संबंधी अफवाहों के प्रति जनजागरूकता एवं दुर्गा पूजा पर्व हेतु सुरक्षा गोष्ठी
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 गौरव ग्रोवर महोदय के निर्देशन में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा दुर्गा पूजा आयोजकों, डी0जे0 संचालकों, पण्डाल संयोजकों, डिजिटल वालंटियरों, ग्राम प्रधानों एवं धर्मगुरुओं के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
*जनपद अयोध्या में हाल ही में ड्रोन गतिविधियों से संबंधित कुछ भ्रामक सूचनाएं विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की जा रही हैं, जिससे जनमानस में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस प्रशासन द्वारा एक विशेष जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सत्य जानकारी उपलब्ध कराना एवं अफवाहों से बचाव सुनिश्चित करना है।*

*जनसामान्य से अपील*
1. सोशल मीडिया या अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी ड्रोन संबंधी सूचना की सत्यता की पुष्टि करें।
2. अफवाह फैलाना दंडनीय अपराध है; ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
3. किसी भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।
*आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बना रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *