तमिल महाकवि एवं स्वतंत्रता सेनानी सुभ्रमण्यम भारती की जयंती मनाई गई

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय कला मंच, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा ‘भारतीय भाषा दिवस ‘ के अवसर पर  सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कर तमिल महाकवि एवं स्वतंत्रता सेनानी सुभ्रमण्यम भारती की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने काव्य संध्या एवं देश गीत प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हुए।अभाविप के प्रांत सह मंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने सुब्रमण्यम भारती के प्रेरक जीवन पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा की स्वतंत्रता समर में उनकी भूमिका एवं साहित्यिक योगदान भारत के हर छात्र को प्रेरित करता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुस्कान उपाध्याय, सत्यम मिश्र, निशांत पांडे, प्रियेश शंकर मिश्र, अभिषेक अनंग, जय सिंह, सलोनी शुक्ला, अदिति सिंह, शौर्यवर्धन सिंह, शेखर पांडे एवं अनमोल मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *